दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में बहा 8 पुलिस वालों खून foto NEWS With RAHUL TRIPATHI
मुठभेड़ में ढेर अमर दुबे की 29 जून को कुख्यात विकास दुबे ने कराई थी शादी - अमर दुबे की दुल्हन सहित मां-पिता, बहन पुलिस हिरासत में - अमर दुबे की शादी में विकास दुबे के घर पहुंचे थे कई पुलिसकर्मी व प्रधान बिल्हौर। कुख्यात अपराधी विकास दुबे घटना के बाद अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है, लेकिन उसके गुर्गों का काम तमाम करने में पूरे प्रदेश की पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। विकास दुबे के साथ घटना के लिप्त अमर दुबे पुत्र संजीव उर्फ संजू को पुलिस ने हमीरपुर मौदहा में मार गिराया है। मालूम रहे कि अमर दुबे की शादी अभी 29 जून को विकास दुबे क ी कोठी पर ही हुई थी, घटना के बाद से अमर तो फरार था, लेकिन पुलिस ने उसकी नवविवाहिता सहित पूरे परिवार को हिरासत में ले रखा है। उधर पुलिस द्वारा लगातार तड़ातड़ विकास और उससे जुड़े लोगों का काउंटर कर दिए जाने से गांव में मातम सा माहौल है। बुधवार को चौबेपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल श्यामू बाजपेई के बिकरू स्थित गांव में महिलाएं बच्चे भी भाग गए, जबकि पुलिस ने श्यामू के घर के पुरुषों-युवकों को पहले से ही हिरासत में ले रखा है। श्यामू की पड़ोसी पारिवारिक बुर्जुग...